7 जून 2024 - 08:33
सरकार गठन से पहले ही TDP ने किया ऐलान, मुस्लिम आरक्षण जारी रहेगा

टीडीपी नेता ने कहा कि आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण जारी रखेगा, इसमें कोई समस्या नहीं है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार गठन से पहले ही एनडीए गठबंधन के अहम् दल टीडीपी के नेता ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मुस्लिम आरक्षण जारी रहेगा।

टीडीपी नेता ने कहा कि आंध्र प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण जारी रखेगा, इसमें कोई समस्या नहीं है। टीडीपी नेता रविंद्र कुमार ने कहा कि एनडीए की दूसरी बैठक में सहयोगी दलों से कुछ सहायता ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश का पुनर्निर्माण किया जाएगा, क्योंकि यह 25 साल पीछे जा चुका है।